UP Scholarship 2025-26 Status – Pre & Post Matric आवेदन, स्टेटस चेक

आप सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है, जहाँ विभिन्न वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएँ चलाई जाती हैं। जिनमें से आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी छात्रों के लिए शुरू की गई (UP Scholarship) छात्रवृत्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

Note- उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में छात्रवृत्ति 2025 – 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदक 10 जुलाई 2025 से 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य में अध्ययनरत सभी छात्र किस प्रकार छात्रवृत्ति योजना (UP Scholarship) का लाभ उठा सकते हैं, हम इस योजना के लिए आवेदन, स्टेटस, करेक्शन आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में प्रदान करेंगे। आप ये सभी जानकारी विस्तार से जानने के लिए हमरे साथ इस लेख में अंत तक बने रहे।

UP Scholarship योजना का उद्देश्य

UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में मदद करती है। यह योजना SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के जरूरतमंद छात्रों के लिए है। उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति का उद्देश्य है कि पैसों की कमी के कारण कोई छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। इस योजना के तहत छात्र कक्षा 1 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक अपनी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

IMPORTANT LINKS

Category
Pre-Matric (Fresh candidates)
Pre-Matric (Renewal candidates)
Post-Matric (Fresh candidates)
Post-Matric (Renewal candidates)
Post-Matric, other than Intermediate (Fresh candidates)
Post-Matric, other than Intermediate (Renewal candidates)
Post-Matric outside the state (Fresh candidates)
Post-Matric outside the state (Renewal candidates)

UP Scholarship से कौन लाभ उठा सकता है?

UP Scholarship का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के उन सभी छात्रों को दिया जाता है जो:

  • सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी संस्थान में अध्ययनरत हों
  • उत्तर प्रदेश के निवासी हों
  • कक्षा 9वीं से लेकर PG / Professional कोर्स तक पढ़ रहे हों
  • जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा में आती हो

Important Dates

आवेदन करने से पहले एक बार सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जान ले ताकि आप सभी समय पर यूपी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन आकर इस का लाभ उठा सके।

गतिविधिआरंभ तिथिअंतिम तिथि
पंजीकरण / ऑनलाइन आवेदन (सभी श्रेणियाँ)10 जुलाई 202520 दिसम्बर 2025
छात्र द्वारा अंतिम प्रिंटआउट12 जुलाई 202523 दिसम्बर 2025
विद्यालय में छात्रों द्वारा आवश्यक संलग्नक सहित हार्ड कॉपी जमा करना02 जुलाई 202524 दिसम्बर 2025
विद्यालय द्वारा आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन व अग्रसारण11 जुलाई 202510 दिसम्बर 2025
विश्वविद्यालय / संबद्ध एजेंसी द्वारा छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्रों / संस्थानों को ब्लॉक करना11 दिसम्बर 202518 दिसम्बर 2025
एनआईसी द्वारा जाँच11 दिसम्बर 202522 दिसम्बर 2025
जिला समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करना23 दिसम्बर 202510 जनवरी 2026
मांग सृजन (Demand Creation)15 जनवरी 2026
धनराशि अंतरण / अंतिम वितरण24 जनवरी 2026

UP Scholarship आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य में पढ़ रहे हैं, और पहली बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आप निचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं:

  • UP Scholarship का आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होमपेज में “Student” सेक्शन चुनें
UP Scholarship Fresh Registration करने की प्रक्रिया
UP Scholarship Fresh Registration
  • यहाँ आपको “Registration” का विकल्प मिलेगा।
UP Scholarship Fresh Registration करने की प्रक्रिया
Registration
  • अपने वर्ग/कक्षा के अनुसार Registration फॉर्म चुनें|
UP Scholarship Registration फॉर्म
  • आवश्यकजानकारीभरें
    • फॉर्म में आपको ये जानकारी भरनी होगी:
    • जिला
    • शैक्षणिक संस्थान
    • जाति/वर्ग
    • धर्म
    • छात्र का नाम
    • माता-पिता का नाम
    • जन्म तिथि
    • हाईस्कूल वर्ष और रोल नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • ई-मेल
    • पासवर्ड।
  • OTP वेरिफाई करें और Submit करें
  • Registration Receipt प्रिंट करें
यूपी छात्रवृत्ति पंजीकरण करने की प्रक्रिया
UP Scholarship Print
  • इसमें आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण होंगे।

Login कैसे करें?

केवल रजिस्ट्रेशन करने से आवेदन पूरा नहीं होता। आवेदन करने के लिए Login जरूरी है।इसके लिए आपको निम्नलिखित चरण को अपनाना होगा |

  • UP Scholarship मे लॉगिन करने हेतु आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Menu के सेक्शन में “Student” का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करे।
UP Scholarship के लिए लॉगिन कैसे करें
UP Scholarship Home Page
  • Fresh Login & Renewal Login चुनें :
    • पहली बार आवेदन = Fresh Login
    • पहले भी आवेदन किया था = Renewal Login
UP Scholarship के लिए लॉगिन कैसे करें
Login
  • Course Type चुनें :
    • Prematric / Intermediate / Postmatric
  • Login विवरणभरें :
    • Registration Number
    • DOB
    • Mobile Number
    • Password
    • Captcha
UP Scholarship के लिए लॉगिन कैसे करें
Login Page
  • Dashboard पर फॉर्म के सभी 7 Steps पूरा करें |
UP Scholarship के लिए लॉगिन कैसे करें
UP Scholarship Dashboard
  • Final Print निकालें और संस्थान में जमा करें |

Note: आवेदन करने के बाद अगर आपके आवेदन फॉर्म में कुछ ग़लती रह जाती है, तो आप Online Correction के विकल्प के जरिए अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

UP Scholarship Status चेक करने की प्रक्रिया

अगर आप भी अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपके पास छात्रवृत्ति आवेदन संख्या/Registration Number होनी चाहिए, जिसे दूसरे शब्दों में हम आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या भी कहते हैं। आवेदन स्टेटस की जांच करने के लिए, आप अपने छात्रवृत्ति आवेदन संख्या और DOB के साथ लॉग इन करके आसानी से अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति की जांच कर सकते हैं। हमने आपको आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से छात्रवृत्ति स्टेटस की जांच करने की प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार से बताया है।

  • यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने हेतु आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Menu के सेक्शन में “Status” का ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करे।
UP Scholarship Status चेक करने की प्रक्रिया
Status
  • ऐसा करने पर अब आपके सामने ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा उसमे आप को ईयर वाइज स्टेटस देखने का विकल मिलेगा जिससे आपने अगर पिछले साल भी छात्रवर्ती के लिए आवेदन किया था तो आप उसका भी स्टेटस जांच सकते है।
UP Scholarship Status चेक करने की प्रक्रिया
  • अब आपको अपने स्टेटस वर्ष को सेलेक्ट कर लेना है, जैसे एक्साम्प्ले के तोर हम “Application Status 2025-26” के ऑप्शन पर क्लिक करते है क्यों की अभी 2025-26 एप्लीकेशन फॉर्म भरे जा रहे है, जिसके आवेदन स्टेटस फॉर्म भरे जाने के बाद देखे जाएगे।
  • एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा उसमे निम्नलिखित जानकारी भरे।
    • रजिस्ट्रेशन संख्या
    • जन्म तिथि
    • कैप्चा कोड भरे।
UP Scholarship Status
UP Scholarship Status
  • ये सब डिटेल्स भरने के बाद निचे मौजूद Secrch Button पर क्लिक करे
  • अब आपकी छात्रवृत्ति की स्थिति दिख जाएगी।।

Note: 2025–26 के फॉर्म में करेक्शन आवेदन के बाद खुलेगा।

पासवर्ड रीसेट कैसे करें?

  • लॉगिन पासवर्ड / रजिस्ट्रेशन पासवर्ड को रीसेट करने के लिए आपको लॉगिन पेज में निचे साइड में मौजूद Forgot Password के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने पासवर्ड रीसेट करने के लिए नया पेज खुल जायगा।  इस पेज में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरे और निचे मौजूद “पासवर्ड पुनः प्राप्त करें” Button पर करे।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर + मोबाइल नंबर भरें
लॉगिन पासवर्ड रीसेट कैसे करें?
Reset Password
  • इस तरीके से आप अपंने पासवर्ड को रिसेट कर सकते है।

आवश्यक दस्तावेज

UP Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन करने से पहले दस्तावेज़ों को पूरी तरह तैयार और सही तरीके से स्कैन करें। यह सुनिश्चित करता है कि आपका आवेदन बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़े:

  • आधार कार्ड (सही नाम और जन्मतिथि के साथ)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट             
  • बैंक पासबुक (IFSC और खाते का नाम सही होना चाहिए)
  • प्रवेश/फीस रसीद (Current Session)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो (Scan, latest & white background)
  • शैक्षणिक संस्थान का नाम और पंजीकरण विवरण
  • मोबाइल नंबर और ई-मेलआईडी (आधार से लिंक)

FAQs

UP Scholarship Payment कब आएगा?

जनवरी–फरवरी 2026 से DBT द्वारा भुगतान शुरू होगा।

क्या अन्य राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल उत्तर प्रदेश के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।

क्या आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है?

हाँ, बैंक खाते से आधार लिंक होना आवश्यक है।

Renewal के लिए नए दस्तावेज़ जरूरी हैं?

हाँ — Marksheet, Admission Receipt और Photo अपडेट करनी होती है।

Scroll to Top